महेंद्रगढ़ (विपिन यादव)- बीजेपी सरकार दवारा विभिन्न विभागों में कर्मचरियो के लिए घोषणा पत्र में शामिल वादों को पूरा करने का आश्वासन देने पर प्रदेश के कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर है। सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन से प्रदेश के कर्मचारियों को फायदा होगा। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष कँवर सिंह यादव ने महेंद्रगढ़ पहुंचकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और सरकार दवारा कर्मचारियों के हित में लिए फैसले का स्वागत किया और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा सरकार द्वारा प्रदेशभर के कर्मचारियों के लिए फ्री कैशलेस मेडिकल सुविधा , जोखिम भत्ता , समान काम समान वेतन , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को 14.2 प्रतिशत वेतन बढ़ाया गया , आदि मुख्य बातो सहित 26 सूत्रीय मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है और कहा है की 1 नवंबर 2017 से इस सभी को लागू कर दिया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
