हरियाणा डेस्क- हरियाणा के बेगमपुर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां पर, इलाके में एक महिला की संदिगध हालत में मौत हो गई। जिसके बाद मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिये हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला की पहचान रेखा के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतका के पिता महा सिंह ने पुलिस को बताया कि, 22 नवंबर 2015 को लडक़ी रेखा की शादी नवीन विहार बेगमपुर इलाके में रहने वाले संजय से की थी, रेखा के दो बच्चे हैं। शादी के छह महीने बाद ही उसे कार नहीं लाने का ताना मारते थे और उसे दहेज के लिये अक्सर मारा करते थे। जिनका साथ संजय भी दिया करता था।
Read More Stories:
एसडीएम को बयान दिए
रेखा के ससुर ने परिवार वालों को फोन कर बताया कि, रेखा ने छत के पंखे से फंदा लगाकर फांसी लगा ली है तो परिवार वाले मौके पर पहुंचे और ससुराल वालों से जब कुछ सवालों के जवाब मांगे जिसे देने में वे लोग असमर्थ थे। जिसके बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और एसडीएम को बयान दिए।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
