हरियाणा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ आज जिला और मोर्चों के प्रभारियों की संगठनात्मक नियुक्तियां की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ी कुशलता से प्रभारियों की टीम का चयन किया है प्रभारियों की इस टीम में सभी वर्गों और इलाकों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। प्रभारियों की इस टीम में सांसद, विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक और मंत्री, सरकार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके कार्यकर्ता, वर्तमान में सरकार में चेयरमैन के पद पर कार्यरत और संगठन में अनुभव वाले कार्यकर्ता प्रमुख है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!- प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस टीम में सिरसा की सांसद सुनीता दुग्गल को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रभारी और राज्यसभा के सांसद रामचंद्र जांगड़ा को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभारी बनाया है।
- पानीपत ग्रामीण के विधायक और भाजपा हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष महिपाल ढांडा को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया है
- वहीं हरियाणा विधानसभा की पूर्व उपाध्यक्ष संतोष यादव को महिला मोर्चा का प्रभारी और वरुण चौधरी को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है, इसके साथ ही मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को अल्पसंख्यक मोर्चे का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
- पलवल के विधायक प्रेदश भाजपा के कोषाध्यक्ष दीपक मंगला को गुरुग्राम जिला का प्रभारी, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा को अंबाला जिला का प्रभारी बनाया है।
- पटौदी के विधायक प्रदेश सचिव सत्य प्रकाश जरावता को फरीदाबाद जिला का प्रभारी बनाया है।
- नीलोखेड़ी के पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी को सोनीपत प्रभारी का दायित्व दिया गया है।
- वहीं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को हिसार जिले का प्रभारी बनाया गया है। कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य विजयपाल आहलूवालिया को महेंद्रगढ़ का जिला प्रभारी इसके साथ ही पशु कल्याण बोर्ड के पूर्व वॉइस चेयरमैन मेरे चंद गहलोत को कुरुक्षेत्र का जिला प्रभारी और मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा को फतेहाबाद का जिला प्रभारी बनाया गया है
- प्रदेश अध्यक्ष ने इस टीम में सरकार में चेयरमैन के पद पर कार्यरत कार्यकर्ताओं को भी प्रभारी बनाया है जिनमें हरको बैंक के चेयरमैन अरविंद यादव को रोहतक जिला प्रभारी युवा आयोग के चेयरमैन मुकेश गौड़ को जींद जिला प्रभारी और सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के वाइस चेयरमैन धुम्मन सिंह किरमिच को यमुनानगर जिला प्रभारी बनाया है ।
- जिला प्रभारियों की इस टीम में संगठन के अनुभव वाले लोगों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। जिनमें निवर्तमान प्रदेश महासचिव संदीप जोशी को रेवाड़ी जिले का प्रभारी बनाया गया है।
- किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वर्तमान में प्रदेश सचिव भाजपा समय सिंह भाटी को मेवात जिले का प्रभारी, प्रदेश सचिव मनीष मित्तल को भिवानी जिले का प्रभारी, महेश चौहान को झज्जर जिले का प्रभारी बनाया गया है।
- वहीं प्रदेश प्रवक्ता संजय शर्मा को पंचकूला जिले का प्रभारी और पूर्व प्रदेश सचिव व पूर्व चेयरमैन जवाहर सैनी को पानीपत जिले का प्रभार दिया गया है ।
- कमल यादव को दादरी जिले का प्रभारी , दिनेश घिलोड को पलवल जिले का प्रभारी और पूर्व जिलाध्यक्ष वेद फूला को कैथल जिले का प्रभारी, पंचकूला के पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा को करनाल जिले का प्रभारी और जींद के पूर्व जिला अध्यक्ष अमरपाल राणा को सिरसा जिले का प्रभारी बनाया गया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
