सोहना के मॉडर्न जेल भोंडसी में 50 मोबाइल फोन मिलने से सनसनी फैल गई है.हालांकि ये कोई पहला वाक्या नहीं है जब जेल में मोबाइल फोन मिले हो लेकिन हैरानी की बात तो ये है कि जेल में निरंतर मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिलने के बावजूद भी जेल प्रबंधन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा.जेल प्रबंधन की माने तो एक महीने के दौरान जेल में 65 मोबाइल फोन मिले है.जेल में चलाये गए सर्च अभियान के दौरान लावारिस अवस्था में 50 मोबाइल फोन मिले है जिसकी शिकायत जेल उपाधीक्षक ने भोंडसी थाना में की है.जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जेल के अंदर मोबाइल फोन और सीम कार्ड मिलने से जेल प्रबंधन में हड़कंप है. सरकार ने जेल में सुरक्षा चाकचौबंद करने के लिए 68 लाख की अ्तिरिक्त राशि भी आवंटित की गई है लेकिन अबतक जैमर लगना शुरु नहीं हुआ है.सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि एक तरफ जेल में थ्री और फोर लेयर सुरक्षा की बात की जाती है तो वहीं जेल में आसानी से मोबाइल फोन और सिम कार्ड कैसे पहुंच जाते है.ऐसे में देखना होगा कि जेल के अंदर से फोन के सहारे गैंग चलाने वाले बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए जैमर योजना कबतक सफल हो पाती है.
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
