Sunday , 26 July 2026

हनीट्रैप मामले में सीआईए टू ने महिला को रंगे हाथों किया काबू

यमुनानगर, 31 जुलाई(वीणा अरोड़ा): यमुनानगर पुलिस ने हनीट्रैप के मामले में एक नर्स को काबू किया है जोकि लोगों को अपना शिकार बनाकर उनसे लाखों रुपए ऐंठ चुकी है। बता दे यह महिला अब तक तीन शादियां कर अपने पतियों से मोटी रकम ऐंठ चुकी है। लेकिन जब महिला की तीसरी शादी हुई तो महिला के पति ने ही उस पर 420 का मामला दर्ज करवा दिया। मामला कोर्ट में पहुंचा तो शातिर महिला ने अपने पति पर ही रेप का मामला दर्ज करवा दिया और वहां से भी लाखों रुपए हड़प लिए। लेकिन यह सब यहीं नहीं थमा। आरोपी महिला ने फिर से एक व्यक्ति को अपना शिकार बनाया और उससे पैसे ऐंठने शुरू कर दिए। महिला पिछले लंबे समय से उक्त व्यक्ति से पैसे ऐंठती आ रही थी। जब यह सिलसिला नहीं थमा तो पीड़ित ने तंग आकर मामले की शिकायत पुलिस को दी और महिला का कला चिठा खोल कर रख दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी महिला को रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में महिला ने और मामलों का भी खुलासा किया है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *