Thursday , 29 October 2026

ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार ने की पूरी तैयारी, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कही ये बड़ी बात

नेशनल डेस्क- दुनियाभर में कोरोना के नए वेरिएंट ने डर का माहौल पैदा कर दिया है। बता दें, देशभर में ओमिक्रॉन के 200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन, इसी बीच हरियाणा वासियों के लिए राहत की खबर सामने आई है। प्रदेशभर में अभी तक ओमीक्रॉन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस बात का दावा किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ओमीक्रॉन से निपटने के लिए पूरी है तैयारियां
अनिल विज ने ओमीक्रॉन से निपटने के लिए पूरी तैयारियां करने की बात कही है। हरियाणा सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ”अभी तक राज्य में ओमीक्रॉन वेरिएंट का कोई भी केस नहीं पाया गया है। राज्य सरकार की ओर से ओमीक्रॉन वेरिएंट से निपटने के लिए पूरी तैयारियां की गई हैं। अगर केसों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी देखने को मिलती है तो हम कड़े कदम उठाएंगे।”

Read More Stories:

अनिल विज ने राज्य का वैक्सीन स्टेटस भी उपलब्ध करवाया है। अनिल विज ने कहा, ”19 दिसंबर तक राज्य में 3,11,86,292 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में 100 फीसदी लोगों को वैक्सीन का डोज दिया गया है। हरियाणा सरकार ने कोविड से निपटने के लिए पूरी तैयारियां कर रखी है।”

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *