Sunday , 26 July 2026

सड़क दुर्घटना में कार सवार की मौत, भीड़ ने लगाया जाम

रूडकी सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के लालकुर्ती में आज सुबह एक अज्ञात वाहन ने एक कार को जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे कार सवार व्यक्ति मयंक शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार सवार व्यक्ति दिल्ली से अपने आवास मिलापनगर लौट रहा था इसी बीच उसके साथ ये हादसा हो गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने छावनी टोल टेक्स चोकी पर हमला कर दिया जिसे देख टोल टेक्स कर्मी मौके से फरार हो गए। भीड़ का आरोप था कि जिस समय हादसा हुआ मयंक शर्मा अपनी कार में तड़प रहा था लेकिन टोल टेक्स कर्मियों ने उसकी मदद नहीं की। इसके बाद गुस्साई भीड़ ने मृतक मयंक शर्मा के शव को रूडकी लक्सर मार्ग पर रख कर जाम लगा दिया। पुलिस ने भीड़ को बड़ी मुश्किल से शांत किया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *