हिमाचल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के बाद काफी बर्फबारी हुई है। जिससे राजधानी शिमला में और भी ठंडक ब़ढ़ गई है। बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला को राजधानी से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 कुफरी और नारकंडा के पास बंद हो गया है। बर्फ पर वाहनों के स्किड होने से जाम लगने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लाहौल घाटी में हिमखंडों का गिरना जारी
लाहौल घाटी में हिमखंडों का गिरना जारी है। अब उदयपुर के जसरथ गांव की पहाड़ी से हिमखंड गिरा है, जो गांव के साथ लगते भौंह नाले में जा गिरा। कुल्लू और लाहौल में हिमखंड गिरने की चेतावनी दी है। वहीं कुल्लू के साथ लाहौल-स्पीति में बर्फबारी का दौर जारी है। सड़कों के साथ बिजली व पानी की स्कीमें प्रभावित होने से लोग परेशान हैं। मंडी जिले में कमरूनाग, शिकारी देवी, भुलाह, जंजैहली, छतरी, रोहांडा, चौकी पण्डार समेत आसपास की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी हो रही है।

27 और 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। 27 और 28 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 28 फरवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। एक मार्च को प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
