नेशनल डेस्क: कोरोना महामारी पर शुक्रवार को 10 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने बैठक की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को फटकार लगाई और उनकी हरकत पर नाराज भी हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस बात पर नाराज हुए पीएम मोदी
बैठक में सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के हालात की जानकारी पीएम नरेंद्र मोदी के सामने पेश कर रहे थे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, देश के सभी ऑक्सीजन प्लांटों का अधिग्रहण कर सेना के कंट्रोल में दे देना चाहिए। जिससे प्रभावित राज्यों को तुरंत ऑक्सीजन पहुंच सके। इसी सीएम अरविंद केजरीवाल ने इस इनहाउस मीटिंग को सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट कर रहे हैं।

इस पर पीएम मोदी नाराज हो गए। बैठक के बीच में पीएम मोदी ने बिना नाम लिए कहा कि, एक मुख्यमंत्री ने बहुत महत्वपूर्ण प्रॉटोकॉल तोड़ा है। ऐसी निजी बातचीत का कभी प्रचार-प्रसार नहीं किया जाता है। पीएम मोदी ने सीएम केजरीवाल को टोकते हुए कहा, ‘यह हमारी जो परंपरा है, हमारा जो प्रोटोकॉल है यह उसके बहुत खिलाफ हो रहा है कि कोई मुख्यमंत्री ऐसी इनआउस मीटिंग को लाइव टेलिकास्ट करे। यह उचित नहीं है। हमें हमेशा से संयम का पालन करना चाहिए। हालांकि इसके बाद सीएम केजरीवाल ने पीएम से माफी भी मांगी।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
