करनाल पुलिस विभाग को कई दिनों से गुप्त रूप से सूचना प्राप्त हो रही थी कि करनाल के तरावड़ी क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों पर नशे और गर्भपात करने की दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं जिसके चलते पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर क्षेत्र के कई मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी की तो मनचंदा नामक मेडिकल स्टोर से गर्भपात करने की 2 एमटीपी किट और 3 किट स्टोर मालिक की कार से बरामद हुई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जब स्टोर मालिक से इस बारे में पूछताछ की गई तो स्टोर मालिक कोई भी संतुष्ट जवाब स्वास्थ्य विभाग को नहीं दे सका। फ़िलहाल विभाग ने पांचो किट को सील करके स्टोर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है और पुलिस ने स्टोर मालिक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
