नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल के आईसीयू वार्ड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। इस आग में अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 13 -14 लोगों के जख्मी होने की भी खबर है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe! 
आग में झुलसे कई लोग
आग से झुलसे लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है। 20 से ज्यादा लोगों को पास के एक अन्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच दमकल की कई गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
