Saturday , 25 July 2026

स्कूल में लटकता मिला युवक का शव , परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

नारनौंद हल्के कें गावं मोठ करनैल के प्राइमरी स्कूल में 21 वर्षीय बिजेंद्र नामक युवक ने आत्महत्या कर ली। जब सुबह स्कूल खुला तो युवक को स्कूल के कमरे में लटकता पाया गया । जिसके कारण वहां सनसनी फैल गई। जिसके बाद वहां मोैजूद लोगो ने पुलिस व परिजनों को इस बात की जानकारी दी।
मृतक युवक के परिजनों की माने तो युवक की हत्या कर शव को लटकाया गया है। मृतक के भाई संदीप का कहना है कि उसका भाई रात को मंदिर गया था , लेकिन उसके बाद वह वापिस नहीं आया और सुबह उसके मरने की खबर आई । परिजनों ने गांव के ही चार युवको पर बिजेंद्र को जान से मारने का शक जताया है ।
नारनोंद के डीएसपी प्रदीप नैन का कहना है कि गांव मोठ के स्कूल में एक युवक की आत्म हत्या की जानकारी मिली है और मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *