Saturday , 31 October 2026

सोती रही पुलिस ओर चिल्लाते रहे दुकानदार, 100 नम्बर पर नही उठी कॉल – चोरो ने किया लाखो का सामान चोरी

सोहना, 6 अगस्त( सतीश ) :सोहना में चोर गिरोह सक्रिय ओर पुलिस प्रसासन निष्क्रय दिख रही है। ताज़ा मामला देर रात का है जहां पर चोरो ने बीच बाजार में जमकर उत्पात मचाया ओर अलग अलग जगह पर पाँच दुकानों के ताले तोड़ कर लाखो रुपये के समान पर हाथ साफ कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपने आपको हाईटेक बताने वाली गुरुग्राम पुलिस की पोल उस समय खुल गई जब चोरो ने बीती रात कस्बा के बीचों बीच बनी अलग अलग पाँच दुकानों के ताले तोड़ कर लाखो रुपये का माल चोरी कर लिया। कस्बे के लेबर चौक पर एक कपड़े की दुकान के अलावा मोबाइल की दुकान,परचून की दुकान आदि पर चोरो ने जमकर उत्पात मचाया ओर लाखो रुपये के समान पर हाथ साफ कर फरार हो गए। वही हद तो तब हो गई जब वयापारी पुलिस कंट्रोल रूम के 100 नम्बर पर बराबर कॉल करते रहे और पुलिस लगातार सोती रही पुलिस ने व्यपारियो की कॉल तक रिसीव करनी जरूरी नही समझी जिससे पुलिस के ऊपर भी सवालिया निशान उठ रहे है।

 

वही चोरी की शिकायत पुलिस को दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुच जाच सुरु की साथ ही पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी इतला देकर मौके पर बुलाया है ताकि चोरो के फिंगर प्रिंट लिए जा सके और चोरो को जल्द गिरफ्तार किया जा सके। वही जब हमने बढ़ती चोरी की वारदातों के बारे जब पुलिस से बात करनी चाही तो पुलिस का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने के लिए तैयार नही हुआ।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *