Sunday , 26 July 2026

सैर करने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले में घुसी एक कार

गुरुग्राम, 30 जून(सतीश राघव): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार की सुबह सैर पर निकले थे जैसे ही उनका पैदल काफिला सिविल लाइन इलाके में पहुंचा तो एक तेज रफ्तार आई 20 कार ने सबके होश उड़ा दिए। हुआ यूँ कि कार चालक ने अपनी कार को पैदल चल रहे मुख्यमंत्री के काफिले में घुसाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने कार् चालक को पकड़ लिया और उसे सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक आऱोपी कार चालक का नाम अंकित है जो देर रात पार्टी से वापस घर लौट रहा था। फिलहाल पुलिस ने आऱोपी का चालान कर छोड़ दिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *