नई दिल्ली: राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति उनके रवैये पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अंबेडकर का सम्मान करने के बजाय हमेशा उनका अपमान किया और अब जब उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, तो संविधान और अंबेडकर के नाम पर राजनीति कर रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कांग्रेस पर आरोप:
सांसद सुभाष बराला ने कहा, “कांग्रेस के नेता आज संविधान की कॉपियां लेकर घूम रहे हैं। यह वही कांग्रेस है जिसने बाबा साहेब का अपमान किया और उनके विचारों को कभी लागू नहीं किया। लोकसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस ने इसी पद्धति को अपनाया था, लेकिन जनता ने उन्हें नकार दिया।”
उन्होंने आगे कहा कि जब अंबेडकर को भारत रत्न देने की बात हुई थी, तब कांग्रेस ने उन्हें समर्थन नहीं दिया। कांग्रेस ने चुनावों में अंबेडकर को हराने का भी काम किया।
सांसद ने गृहमंत्री अमित शाह के हालिया बयान का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह उनके बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रही है। उन्होंने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह ने जो कहा, वह स्पष्ट है। कांग्रेस को जनता के सामने मुद्दों को गलत तरीके से पेश करने की बजाय अपनी गलतियों का जवाब देना चाहिए।”
बाबा साहेब के विचारों पर काम न करने का आरोप:
बराला ने कहा, “कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की नीतियों पर कभी काम क्यों नहीं किया। आज कांग्रेस को समझना चाहिए कि जनता सब जानती है। उनके पास कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है और वे ढूंढ-ढूंढ कर नए मुद्दे निकालने की कोशिश कर रहे हैं।”
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
