Monday , 27 July 2026

केजरीवाल द्वारा मजीठिया को लिखित में माफीनामा देना भारी पड़ा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पंजाब शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लिखित में माफीनामा देना भारी पड़ा है। सोशल मीडिया पर इसी को लेकर ट्रोल्स ने उन्हें अपना शिकार बनाया। लोगों ने कहा कि यह कुछ नहीं सिर्फ दिल्ली के सीएम की ओर से लिया गया महज एक यू-टर्न है। आपको बता दें कि केजरीवाल ने गुरुवार (15 मार्च) को मजीठिया से लिखित में मजीठिया से ड्रग्स के धंधे में लिप्त होने से जुड़े सभी बयान वापस ले लिए थे। सीएम ने इस बाबत उनसे माफी मांगते हुए चिट्ठी के जरिए कहा था, “मजीठिया के खिलाफ बीते दिनों मैंने कुछ आरोप लगाए थे। वे बयान राजनीतिक मुद्दा बनाए गए। अब मुझे पता लगा है कि वे सब आरोप बेबुनियाद हैं। ऐसे में इन मसलों पर राजनीति न हो।” केजरीवाल की ओर से लिखा गया यह माफीनामा गुरुवार को अदालत में भी दाखिल किया गया। शुक्रवार (16 मार्च) को भी इस मसले पर सोशल मीडिया पर लोगों के गर्म तेवर देखने को मिले। लोगों ने कहा कि दिल्ली के सीएम को टि्वटर पर टैग करते हुए अपनी प्रतिक्रियाएं दीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *