साल 2014 में आई सुपरहिट हॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा फिल्म The Fault in Our Stars का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। जिसका जिम्मा उठाया है फॉक्स स्टार स्टूडियो ने। फिल्म के मेनलीड एक्टर होंगे सुशांत सिंह राजपूत। जोकि पहले भी कई फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी का लोहा मनवा चुके हैं। निर्देशन का जिम्मा संभालेंगे मुकेश छाबड़ा। कुछ समय के लिए फिल्म सुर्खियों से बाहर हो गई थी। लेकिन ताजा खबरों की मानें फिल्म में ऑस्कर अवार्ड सम्मानित ए आर रहमान भी जुड़ चुके हैं। जी हां, फिल्म का संगीत ए आर रहमान देंगे। यह एक रोमांटिक फिल्म होगी।
फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट एक्ट्रेस कौन होंगी , यह अभी फाइनल नहीं हुआ है। बता दें, यह फिल्म इसी नाम से लिखे नॉवेल पर आधारित है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
