Thursday , 29 October 2026

यूक्रेन-रूस विवाद के बीच भारत ने अपने नागरिकों को वापस लाने के लिए लिया ये फैसला

नेशनल डेस्क: रूस और यूक्रेन के तनाव के बीच भारत ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कोशिशें तेज कर दी हैं।  उड्डयन मंत्रालय ने यूक्रेन से भारत आने वाली विमानों की संख्या पर लगे प्रतिबंध और विमान के भीतर यात्रियों की सीमित संख्या पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है जिससे कि अधिक से अधिक भारतीय नागरिक और यहां पर पढ़ रहे छात्र वापस भारत लौट सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारत ने यूक्रेन में बसे भारतीय नागरिकों से ये कहा

सुत्रों के अनुसार, विमान कंपनियों को कहा गया है कि, वह विमानों की संख्या में बढ़ोतरी करें और बढ़ते हुए यात्रियों की मांग को पूरा किया जाए। भारत ने यूक्रेन में बसे भारतीय नागरिकों से कहा है कि वह जल्द से जल्द यहां से निकल आएं क्योंकि 20 फरवरी के बाद यूक्रेन से भारत के लिए विमानों का संचालन उपलब्ध नहीं होगा।

यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य टकराव की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है

यूक्रेन और रूस के बीच सैन्य टकराव की स्थिति कभी भी पैदा हो सकती है इसी वजह से भारत ने यूक्रेन से भारत के बीच विमानों की संख्या को बढ़ाने का फैसला लिया है। उड्डयन मंत्रालय के निर्देश के बाद यूक्रेन से भारत के लिए विमान कंपनियां जितनी चाहे उड़ाने चालू कर सकती हैं। यही नहीं यूक्रेन और भारत के बीच चार्टेड विमान भी शुरू किए जा सकते हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *