मोगा शहर के एक 27 वर्षीय नौजवान की कुछ दिनों पहले फरीदकोट की एक लड़की के साथ मंगनी हुई थी। विवाह बंधन में बंधने के लिए गत रात्रि 29 नवम्बर को धूम-धड़ाके के बीच विवाह समागम चल रहा था और इसी दौरान दूल्हा सेहत खराब होने के कारण जमीन पर गिर गया। समागम में मौजूद लोगों ने उसे उठाने की काफी कोशिश की लेकिन जब दूल्हा नहीं उठा तो उसे मोगा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की आकस्मिक मौत पर माता-पिता तथा सगे-संबंधियों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही विवाह समागम में चल रहा धूम-धड़ाका एकदम बंद हो गया और चारों तरफ मातम छा गया। विवाह समागम की खुशियों में शिरकत करने के लिए शगुनों के लिफाफे लेकर पहुंचे मेहमान भी गमगीन हो गए और घरों को लौटने लगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
