Monday , 14 September 2026

सिरसा में पुलिस और किसानों के बीच झड़प, जानें पूरा मामला

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ किसानों का गुस्सा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी बीच बुधवार को सिरसा में किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। किसानों और पुलिस कर्मचारियों में बैरिकेड्स को लेकर धक्का मुक्की हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दरअसल, नगर परिषद के चेयरपर्सन पद का चुनाव था। सूचना मिलते ही किसानों ने नगर परिषद का घेराव कर लिया। किसान भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल और विधायक गोपाल कांडा को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे। देखते ही देखते पुलिस कर्मचारियों और किसानों में झड़प हो गई।

बता दें, इससे पहले  भाजपा के स्थापना दिवस पर मंगलवार को शाहाबाद में कार्यकर्ता के घर पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी की गाड़ी का किसानों ने घेराव किया और शीशा भी तोड़ दिया।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *