नेशनल डेस्क: वैक्सीन की कमी को लेकर कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार को घेर रही है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आए दिनों पीएम मोदी औक केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहते हैं। तो वहीं अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “मई में वैक्सीन उत्पादन क्षमता 8.5 करोड़ थी जबकि वैक्सीन उत्पादन 7.94 करोड़ हुआ। वहीं, 6.1 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई।”
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उन्होंने कहा कि जून में सरकार ने 12 करोड़ वैक्सीन के उत्पादन का दावा किया है। प्रियंका गांधी ने इस पर सवाल किया, क्या दोनों वैक्सीन कंपनियों की उत्पादकता में 40% का इजाफा हो गया? वैक्सीन बजट के 35000 करोड़ कहां खर्च किए? अंधेर वैक्सीन नीति, चौपट राजा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
