चंडीगढ़, 9 जुलाई। पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर हमला करने वाले गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा को चंडीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिलप्रीत बाबा को क्राइम ब्रांच की टीम ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। चंडीगढ़ पुलिस और गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा के बीच हुई मुठभेड़ में फायरिंग के दौरान दिलप्रीत को गोलियां भी लगी ,जिसे उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि सरपंच सतनाम हत्या मामले में पिछले करीब 2 साल से पुलिस को गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा की तलाश थी। गैंगस्टर दिलप्रीत बाबा ने कुछ समय पहले पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा पर भी गोलियां चलाई थी। गोली परमिश वर्मा के पैर पर लगी थी और वह घायल हो गए थे और उन्हें मोहाली के फोर्टिज हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। इलाज के बाद परमिश वर्मा को डिस्चार्ज कर दिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
