नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। वाजपेयी का हालचाल जानने के लिए एम्स में नेताओं को तांता लगा हुआ है। देशभर में लोग उनके स्वस्थ्य होने की दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच उनसे जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा याद आ रहा है। नेता होने के साथ ही साथ वाजपेयी कलम के भी जादूकार थे। उनकी लिखी कविताएं आज भी मन को जोश से भर देने के लिए काफी हैं। वाजपेयी जी लिखृने-पढ़ने के अलावा फिल्म देखना भी पसंद करते थे और वो भी एक्ट्रेस हेमा मालिनी की फिल्में। हेमा मालिनी के एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलास किया था कि वाजपेयी उनके बहुत बड़े प्रशंसक थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय जनता पार्टी की सांसद हेमा मालिनी ने पिछले साल मथुरा में एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ा ये राज खोला था। हेमा मालिनी ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी एक फिल्म इतनी ज्यादा पसंद आयी कि उन्होंने 25 बार देखी थी। यह फिल्म 1972 में आई सीता और गीता थी।
https://www.instagram.com/p/BXLMOJph1PK/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control
हेमा मालिनी ने इसी दौरान इस पूरे किस्से का जिक्र करते हुए बताया था कि मुझे याद है कि एक बार मैंने पदाधिकारियों से कहा कि मैं भाषणों में अटल बिहारी वाजपेयी का जिक्र करती हूं। लेकिन उनसे कभी मिली नहीं, मिलवाइए, तब वो मुझे उनसे मिलाने ले गए। लेकिन मैंने महसूस किया कि अटल बिहारी वाजपेयी बात करने में कुछ हिचकिचा रहे हैं। इस पर मैंने वहां मौजूद एक महिला से पूछा कि क्या बात है। अटल जी, ठीक से बात क्यों नहीं कर रहे। उन्होंने बताया कि असल में ये आपके बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। इन्होंने 1972 में आई आपकी फिल्म ‘सीता और गीता’ 25 बार देखी थी। इसलिये वह अचानक आपको सामने पाकर हिचकिचा रहे हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
