Wednesday , 28 October 2026

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की -बाबा रामदेव सीरियल पर रोक लगाई जाए

नांगल चौधरी : आजादी से लेकर अब तक इस क्षेत्र के अंदर कोई ऐसी घटना नहीं हुई है, जिसे जातिवादी ओर अत्याचार से जोड़कर देखा जाए बाबा रामदेव का जन्म नांगल चौधरी के गांव सैद अलीपुर में हुआ था और यादव बाहुल्य गांव है खुद बाबा रामदेव के परिवार से 5 योजना सरपंच रहे हैं। नंबरदार है और गांव के अंदर चौथे पाने की जमीन भी है। उसके बावजूद भी उन्होंने अपनी कहानी में जिस तरह से अपने व अपने परिवार के ऊपर अत्याचार दिखाए हैं। उससे समाज में क्षेत्र के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंच रही है। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मांग की है,कि समय रहते हुए इस सीरियल पर रोक लगाई जाए वरना इस क्षेत्र की शांति अशांति में बदल सकती है। वहीं पुलिस कप्तान को दी शिकायत में समाजसेवी राधेश्याम गोमला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ ने साफ शब्दों में लिखा है,कि अगर बाबा रामदेव के परिवार पर इस तरह से अत्याचार हुए हैं,तो पुलिस अत्याचार करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करें या फिर अगर कहानी झूठी लग रही है,तो समाज में इस तरह के ताने बाने से आपसी भाईचारे खराब करने वाले के खिलाफ कार्रवाई हो।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *