चंडीगढ़ 5 दिसंबर(पल्लवी बंसल) : प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के रिसेप्शन का आयोजन मंगलवार रात दिल्ली के ताज में किया गया। जानकारी अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिसेप्शन में पीएम मोदी इस जोड़ी को शादी की शुभकामनाएं देने पहुचें थे। रिसेप्शन में स्टेज पर पोज देते समय पीएम मोदी निक और प्रियंका से बातचीत करते भी दिखाई दिए। इसी के साथ अगर इस नई नवेली जोड़ी की बात की जाये तो प्रियंका इस मौके पर इतनी खूबसूरती नज़र आ रही हैं कि निक उन पर से अपनी नज़रें नहीं हटा पा रहे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!Priyanka Chopra and Nick Jonas at their reception at Taj Palace in Delhi. pic.twitter.com/DHaNbtLyd8
— ANI (@ANI) December 4, 2018
बता दें , प्रियंका रिसेप्शन के मौके पर सिल्वर लहंगे में नज़र आई उन्होंने गले में हार, कानों में ईयररिग्स पहने थे वहीं बालों में सफेद कलर के फूल प्रियंका की खूबसूरती और भी बढ़ा रहे थे।,इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा हाथों में चूड़ा पहने हुए अपने पति निक के साथ बेहद खुश दिखाई दी। रिसेप्शन के मौके पर प्रियंका के साथ उनके ससुर पॉल जोनास, सास डेनिस जोनास, मां मधु चोपड़ा सहित पूरा परिवार नज़र आया। इस जोड़ी की शादी तस्वीरें आते ही वायरल हो गई हैं, हर तरफ इनकी तारीफ भी हो रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
