Tuesday , 28 July 2026

साइबर सिटी के पब बार में जिस्म फिरौशी के शर्मनाक काले कारोबार का पुलिस रेड के बाद हुआ खुलासा

गुरुग्राम, 4 जुलाई( सतीश कुमार राघव): साइबर सिटी के पब बार में जिस्म फिरौशी के शर्मनाक काले कारोबार का पुलिस रेड के बाद खुलासा हुआ है। दरअसल पुलिस को बीते काफी दिनों से एम.जी.रोड. स्थित मॉल में बने पब बार में लड़कियों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारियां मिल रही थी और इसी के मद्देनजर एसीपी ईस्ट और सेक्टर- 29 थाना प्रभारी ने एम.जी.रोड के दो पब,बार जिसमें इग्नाइट और फैंटम पर पुलिस ने रेड की। जहाँ से पुलिस ने 5 लड़कों और 2 लड़कियों को गिरफ्तार किया है। .बहरहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ करने में जुटी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वहीँ साइबर सिटी के पब बार में जिस्म फिरौशी के काले कारोबार का यह पहला खुलासा है। हालांकि अभी पब बार के मालिक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। ऐसे में मालिकों की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *