Saturday , 25 July 2026

दुष्कर्म की कोशिश पर लड़की ने केरोसिन डालकर खुद को लगायी आग

जयपुर : बीती देर रात एक युवक के द्वारा दुष्कर्म की कोशिश पर लड़की ने केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों का आरोपी है कि युवक घर में घुस आया था। आरोपी की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। अभी लड़की के बयान नहीं हुए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सभी लोग आरोपी की पिटाई कर रहे थे। तभी लड़की ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर खुद को आग लगा ली। लोगों को जब इस बार में पता चला तब तक वह काफी जल चुकी थी। लोगों ने कंबल व चादर डालकर आग बुझाई तथा उसे अस्पताल ले गए। लड़की की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी शराब के नशे में था। लोगों ने उसे काफी मारा। वह अभी अपने बयान नहीं दे पाया है। वहीं लड़की के भी अभी बयान नहीं हुए हैँ। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि पूरा मामला क्या है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *