Sunday , 26 July 2026
छक्का मारते ही आया हार्ट अटैक

छक्का मारते ही आया हार्ट अटैक, क्रिकेटर की मैदान पर दर्दनाक मौत | देखें वायरल वीडियो

फिरोजपुर (पंजाब), 29 जून 2025 — क्रिकेट मैदान पर रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। पंजाब के फिरोजपुर जिले के गुरुहर सहाये में एक स्थानीय क्रिकेट मैच के दौरान हरजीत सिंह नामक बल्लेबाज की हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरजीत सिंह शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक हाफ वॉली पर गगनचुंबी छक्का जड़ा। गेंद आसमान में गई और दर्शकों ने तालियां बजाईं। लेकिन जैसे ही हरजीत थोड़ा आगे बढ़े, वह क्रीज पर बैठ गए। पहले लगा कि वह थक गए हैं या आराम कर रहे हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में वह अचानक जमीन पर गिर पड़े

साथी खिलाड़ियों ने तुरंत उन्हें संभालने की कोशिश की और सीपीआर (CPR) भी दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि हरजीत को सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई थी, जिससे स्पष्ट होता है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।

इस हृदयविदारक हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें हरजीत का छक्का मारना और गिरना साफ दिख रहा है। यह घटना डीएवी स्कूल के मैदान में हुई।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *