Wednesday , 28 October 2026

साइकिल से पहुंचे ऑफिस नगर निगम कमिश्नर एवं चंडीगढ़ मेयर

चंडीगढ़: बुधवार को नगर निगम के कर्मचारी साईकिल से आॅफिस पहुंचे। ये पहल निगम के कमिश्नर तथा चंडीगढ़ के मेयर ने की, जिसके तहत सप्ताह में एक बार नगर निगम के सभी कर्मचारी तथा अधिकारी ऑफिस आने के लिए साईकिल,पैदल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करेंगे और पेट्रोल तथा प्रदूषण से अपने शहर को मुक्त रखेंगे। खुद निगम कमिशनर जितेंद्र यादव तथा चंडीगढ़ के मेयर देवेश मोदगिल भी साईकिल से पहुंचे। हालांकि साईकिल से आॅफिस आने के चक्कर में कई अधिकारी देरी से पहुंचे। खुद निगम कमिशनर भी दस मिनट लेट निगम कार्यालय पहुंचे। मेयर ने कहा कि वह वैसे भी साईकिल चलाते हैं और यह उनके द्वारा एक कदम उठाया गया है जो आगे भी जारी रहेगा।
वहीं इस मुहीम के तहत निगम के सभी कर्मचारी पैदल, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या साईकिल से ही आफिस पहुंचे।
हालांकि  निगम कमिशनर द्वारा यह मुहिम चलाई गई है ताकि निगम के कर्मचारी स्वस्थ रहे और प्रदूषण में कमी आए अब देखना यह होगा कि यह केवल एक दिन तक ही सीमित है या आगे भी निगम कर्मचारी साइकिल से आफिस आते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *