Tuesday , 27 October 2026

नवजोत सिंह सिद्धू पर विज का कटाक्ष, कहा- जिस तरह की राजनीति वो कर रहे हैं उससे कांग्रेस का टूटना तय

हरियाणा डेस्क: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पंजाब कांग्रेस पर शब्दों से निशाना साधा। विज ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि, जिस तरह सिद्धू राजनीति चला रहे हैं, उससे कांग्रेस की नैया तो डूबने वाली है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

किसान आंदोलन खत्म होने की दिशा में बढ़ रहा है- विज

तो वहीं किसान आंदोलन को लगभग खत्म बनाते हुए विज ने आंदोलन के पीछे राजनीति बताई और कहा कि, वो देश में शांति नहीं चाहते हैं। किसान आंदोलन में 5 सदस्य कमेटी बना दी है। अब सबकुछ खत्म होना चाहिए। विज ने कहा कि, आंदोलन खत्म होने की दिशा में बढ़ रहा है। सबसे बड़ी बात थी, जो ये जोर-जोर से बोल कर रहे थे जब तक 3 काले कानून रद्द नहीं होंगे हम घर नहीं जाएंगे। प्रधानमंत्री ने सुबह उठकर अनाउंस कर दिया तीनों कानून रद्द, चले जाओ। छोटे मोटे मुद्दे हैं हो जाएंगे हल।

किसानों के साथ सीएम की बैठक पर विज ने ये कहा

किसानों के साथ सीएम की बैठक पर विज ने कहा कि इसको सफल व विफल नहीं कहा जा सकता। पहली बार बैठें हैं। दोनों किस लेवल पर सोच रहे हैं, क्या-क्या सोच रहे हैं, इसके बाद धीरे धीरे बातें साफ हो होगी। उन्होंने कहा कि, आंदोलन में राजनीति तो है ही। ये नहीं चाहते हैं देश में शांति हो। कुछ हमारे दुश्मन हैं, कुछ देश में बैठे दुश्मन है। अब किसान ने मन बना लिया है सरकार भी तैयार है।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *