हरियाणा डेस्क: शाहबाद में सांसद नायब सैनी का जोरदार विरोध हुआ। जी हां, किसानों का गुस्सा इस कदर सातवें आसमान पर पहुंच गया कि, उन्होंने नायब सैनी की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया।

दरअसल, सांसद सैनी भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर कार्यकर्ता के घर झंडा फहराने पहूंचे थे। इसी बीच गुस्साए किसानों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया और सांसद की गाड़ी की शीशा तोड़ दिया। तो वहीं मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बता दें, भाजपा और जजपा के खिलाफ किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अब उनका गुस्सा शाहबाद में सांसद नायब सैनी पर भी फूट पड़ा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
