करनाल। पिंगली में चचेरी बहन की शादी में व्यस्त एक युवक व उसके दोस्त पर चाकू से हमला कर दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है लेकिन चाकू से हमला करने के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के बाद ही पूरा खुलासा होगा। पुलिस को दी शिकायत में पिंगली निवासी पिंटू ने बताया कि दो अप्रैल को उसके चाचा की लड़की की शादी थी।
वह शादी में व्यस्त था तभी वहां पर मणि नाम का एक युवक आया और उन्हें घर से बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर आया तो उसकी छाती में चाकू घोंप दिया। चाकू लगते ही वह अपने दोस्त दीपक के पास गिर गया। इसके बाद आरोपी ने दोबारा उस पर चाकू से हमला किया। इस दौरान उसके दोस्त ने उसका बचाव करने की कोशिश की तो आरोपी से उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दीपक गंभीर रूप से घायल है। उसका पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। आरोपी के साथ सीलू, गुलशन भी थे।

Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
