चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर अपने तीखे बयानों से सियासी हलचल मचा दी है। इस बार उन्होंने BJP पर ‘सिंदूर’ को लेकर निशाना साधा और तंज कसते हुए पूछा, “क्या अब वन नेशन, वन हसबैंड की स्कीम चल रही है?” भगवंत मान का ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सिंदूर को लेकर बीजेपी पर तंज
सीएम मान ने कहा, “BJP वाले अब तो घर-घर सिंदूर भेज रहे हैं। इन्होंने सिंदूर का मज़ाक बना दिया है। क्या अब वन नेशन, वन हसबैंड की योजना है?” हालांकि बीजेपी ने इस तरह की किसी योजना से इनकार करते हुए साफ कहा है कि सिंदूर बांटने की खबरें ग़लत और भ्रामक हैं।
SC समाज को राहत: भगवंत मान का बड़ा ऐलान
सीएम भगवंत मान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक और बड़ा कदम उठाया। उन्होंने पंजाब में अनुसूचित जाति (SC) समाज के लिए कर्जमाफी योजना का ऐलान किया। मान ने कहा कि “छोटे मोटे कामों के लिए लोगों ने जो लोन लिए थे, वह चुका नहीं सके। अब हमारी सरकार उनका कर्ज माफ करेगी।”
“AAP किसी को वोट बैंक नहीं समझती”
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हर वर्ग को पंजाब का हिस्सा मानती है, न कि वोट बैंक। उन्होंने कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल पर आरोप लगाया कि इन दलों ने सिर्फ वोट लिए, लेकिन कभी समाज की असली समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया।
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव पर बोले CM
लुधियाना वेस्ट उपचुनाव पर उन्होंने कहा कि “सभी चुनाव जीतने के लिए लड़ते हैं, हार-जीत का फैसला जनता का अधिकार है। लोकतंत्र में यही सबसे बड़ी ताकत होती है।”
पंजाब किंग्स को दी शुभकामनाएं
IPL 2025 के फाइनल को लेकर भी भगवंत मान ने पंजाब किंग्स को गुडलक कहा। उन्होंने बताया कि वे पिछला मैच रात डेढ़ बजे तक देख रहे थे और टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। उन्होंने पंजाबवासियों से टीम का समर्थन करने की अपील की।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
