Friday , 30 October 2026

सरकार की ज़बरदस्ती के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे- NISA

अंबाला – आज नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस द्वारा पत्रकारवार्ता कर कहा गया कि वे सरकार द्वारा निजी स्कूलों के लिए लागू किये गए नियमो में से कुछ नियमों को मानने के लिए तैयार नही है । वे सरकार की इस ज़बरदस्ती के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे । उन्होंने कहा कि वे सरकार की नजायज मांगो को कतेई नही मांनेगे । रयान स्कूल में हादसे के बाद शिक्षा विभाग व हरियाणा पुलिस ने निजी स्कूलों पर सख्ती दिखानी शुरू कर दी है । लेकिन निजी स्कूलों को।यह सख्ती अखर रही है । जिसको लेकर निजी स्कूलों का विरोध भी सामने आया है । स्कूलों का कहना है कि CCTV कैमरे लगाने शुरू कर चुके हैं , सुरक्षा को कड़ी करने के लिए तैयार हैं लेकिन कई आदेश व नियम ऐसे हैं जिन पर उन्हें एतराज है । अंबाला में नेशनल इंडिपेंडेंट स्कूल एलायंस द्वारा पत्रकारवार्ता कर कहा गया कि वे महिला टीचर्स के वेरिफिकेशन के खिलाफ है उन्हें आदेश दिए गए है कि वे स्कूल की दीवार को 15 फ़ीट ऊंचा करें स्कूल में लेबर छुट्टी के बाद लगाए , इसके जैसे कई नियम हैं जिन को वे कतेई नही मांनेगे । वे इसको लेकर हाईकोर्ट जाएंगे व सरकार स्कूलों को लेकर भी एक पटीशन दायर करेंगे कि सरकारी स्कूलों में भी यह नियम लागू हों

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *