Sunday , 26 July 2026

सरकारी ऑफिस में शराब पीते आए नजर आलाधिकारी

प्रदेश के कुछ आला अधिकारी अपने सरकारी कार्यालयों को घर की तरह समझते है। जहां उनका जो दिल में आया वही करते है। शराब पीने का दिल हो तो ये लोग वो मौका भी नहीं छोड़ते और सरकारी ऑफिस में ही शराब मंगवा कर उसका आनंद भी ले लेते है। सरकारी कार्यालय को ऑफिस कम  अपनी आराम प्रसति का अडड़ा समझने वाला ये अला अधिकारी और कोई नहीं पंचकूला जिला बागवानी अधिकारी डॉ. ऋषि पाल बिश्नोई है। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. ऋषिपाल बिश्नोई अपने बागवानी कार्यालय में शराब पीने में इतने मशरूफ है कि, उन्हे सरकारी कार्यालय का जरा भी ज्ञान नही है। इतना ही नहीं अपने शोक को पूरा करने के लिए इन महाशय ने  ऑफिस को ही आहाते का रूप दिया हुआ है।  ऑफिस में कौन आता है इन्हे इस बात की कोई परवाह नहीं और इसी का फायदा उठा किसी ने शराब पीते हुए उनका वीडियो ही बना लिया।
साहाब शराब के नशे में इतना डूबे हुए थे कि जनाब को कुछ पता ही नही कि क्या हो रहा है। बाद में जब  होश आया तो जनाब गिलास व शराब की बोतल को छिपाने लग गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *