हरियाणा डेस्क: टोहाना के गांव फतेहपुरी से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। जिसमें कि एक साले ने साथी के साथ मिलकर अपने ही जीजा को मौत के घाट उतार दिया था। तो वहीं हत्या के इस मामले में पुलिस ने आरोपी साले हरजिंदर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड भी ले लिया गया है, जहां पर आरोपी से पूछताछ होगी। डीएसपी बीरम सिंह की माने तो मृतक लाभ सिंह के भतीजे ने ही पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो 1 सिर कटी लाश पंजाब के मानसा जिले में नहर से बरामद हुई ह। जिसकी पहचान लाभ सिंह के रूप में हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मामले में आरोपी ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है। पुलिस की माने तो आरोपी ने फतेहपुरी में लाभ सिंह की गला घोट कर हत्या कर दी और मृतक लाभ सिंह को मोटरसाइकिल पर बिठाकर नहर के पास ले आए जहां उसके गर्दन को कस्सी से अलग करके नहर में फेंक दिया। फिल्हाल इस मामले में आगे की जांच पड़ताल जारी है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
