नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा और इंटरनेशनल पॉप स्टार निक जोनास की सगाई की खबरें लंबे समय से मीडिया में छाई हुई हैं। खबरें थीं कि निक ने प्रियंका चोपड़ा को उनके 36वें जन्मदिन पर एक खूबसूरत अंगूठी देकर शादी के लिए प्रपोज किया। अब यह पल इन दोनों के बीच हुआ है, लेकिन अब सामने आ रही तस्वीरों की मानें तो प्रियंका और निक की सगाई का फंक्शन मुंबई में होने जा रहा है। जहां एक तरफ इस कार्यक्रम के लिए निक और उनका परिवार मुंबई पहुंच गया है, तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के घर को भी सजाने की तस्वीरें सामने आ गई हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
फोटो जर्नलिस्ट योगेन शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा का घर सजता हुआ नजर आ रहा है। प्रियंका के घर एक पंडित जी को भी देखा गया है। यानी यह तो साफ है कि प्रियंका और निक की सगाई हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होने जा रही है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
