भिवानी, 13 अगस्त : जहाँ एक और हरियाणा में लोग तीज का त्यौहार मना रहें हैं वहीं भिवानी में महिला पुलिस आज तीज के मौके सतर्क नजर आई और और शहर के चौक -चौराहों पर सुरक्षा व चौकसी को लेकर यातायात नियमों का उलंघन करने वाली दर्जनों महिलाओं के चालान काटे और उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।
भिवानी के घंटाघर चौक सहित अनेक स्थानों पर आज पुलिस मुस्तैद रही। वहीं उच्च अधिकारियों के आदेशों के चलते यह सुरक्षा व्यवस्था 15 अगस्त को देखते हुए भिवानी पुलिस कप्तान गंगाराम पूनिया के मार्गदर्शन में जिले भर में बढ़ाई गई है ,ताकि शरारती तत्वों पर नजर रहे और अप्रिय घटनाओं को पनपने न दिया जाए ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
