पलवल राष्ट्रीय राजमार्ग पर लूटपाट करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है,,, जबकि आरोपियों के कुछ साथी फिलहाल फरार चल रहें है जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 एल्यूमिनियम क्वाइल और ट्रक को बरामद किया है,,, जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत ने बताया कि अपराध जांच प्रभारी अशोक कुमार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के तीन आरोपी हथीन-कोट मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलते ही टीम गठित की गई और मौके पर दबिश कर तीन आरोपियों को काबू कर लिया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गहन पूछताछ में आरोपियों से जिले में गत 11 नवम्बर वर्ष 2019 से अब तक की सात वारदातों को खुलासा हुआ। इसके अलावा आरोपियों ने एक मेवात में व 2 वारदातों को उडीसा में अंजाम दिया हुआ है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया हुआ है।
फिलहाल रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से वारदात में प्रयोग हथियार को बरामद किया जाएगा व उनके अन्य साथियों के बारे में पता लगाया जाएगा।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
