हरियाणा डेस्क: कृषि कानूनों को हटाने की मांग पर अड़े किसानों ने अब सरकार के खिलाफ संसद के बाहर मोर्चाबंदी करने की योजना बनाई है। इसी कड़ी में भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया है। राकेश टिकैत ने कहा कि केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन मॉनसून सत्र के दौरान संसद के बाहर जारी रहेगा। मिली जानकरी के अनुसार, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि, हम 22 जुलाई को संसद के बाहर जाकर बैठेंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि 200 लोग वहां प्रतिदिन जाएंगे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कृषि कानूनों को हटाने की मांग पर अड़े हैं किसान
बता दें, कृषि कानूनों के विरोध में तीन दर्जन से ज्यादा किसान संगठन, संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले पिछले साल नवंबर से ही दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कृषि कानूनों को हटाने की मांग पर अड़े किसानों ने अब सरकार के खिलाफ संसद के बाहर मोर्चाबंदी करने की योजना बनाई है।
Read More Stories
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
