Sunday , 26 July 2026

दिल्ली के पोल्यूशन के लिए हरियाणा जिम्मेदार ठहरना ठीक नहीं – विज

NASA और हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा ताजा आंकड़ो में एक बार फिर दिल्ली के पोल्यूशन के लिए हरियाणा पंजाब के किसानों द्वारा जलाये  जाने वाले फसलों के अवशेषों को कारण बताया गया है। इस पर हरियाण के किसानों का कहना है कि उनके पास इसके आलावा कोई दूसरा चारा नही है और दिल्ली तक उनका धुआं नही पहुंच सकता। वहीं इस मामले पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा का सारा धुआं दिल्ली जाए यह जरूरी नही है। पता नही यह यूनिवर्सिटियां किस आधार पर निष्कर्ष निकालती है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फसलों के अवशेष जलाना गलत है और सरकार इसके लिए कदम भी उठा रही है, लेकिन इसके लिए हरियाणा को दोषी ठहराना ठीक नही है। विज ने कहा किसानों के सामने कई तरह की कठनाइयां होती है जिसके समाधान के लिए सरकार कोशिश कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *