Saturday , 25 July 2026

शातिरों ने दो एटीएम के चटकाए ताले

कोसली। रात के अंधेरे में हमारी स्मार्ट पुलिस कितनी सतर्कता से सुरक्षा करती है, इसका ताजा कोसली में देखने को मिला। एक ही रात में शातिरों ने एसबीआई और पीएनबी बैंक के एटीएम के ताले तोड़ उन्हें अपना निशाना बनाया। लूटेरे मुंह पर कपड़ा बांध, हाथों में दस्ताने डाल, पीठ पर औजारों से भरा बैग लगाकर। एटीएम पर पहुंचे, जहां उन्होंने पहले रेवाड़ी-कोसली मार्ग पर सैनिक रेस्ट हाउस के समीप स्थित पीएनबी के एटीएम के ताले चटकाए। इसके बाद सायरन व सीसीटीवी वायर को काट दिया। फिर गैस कटर से एटीएम को काटने की कोशिश की, लेकिन लूट में नाकाम चोरों ने इसके पास बने एसबीआई के एटीएम को निशाना बनाने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हुए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *