Sunday , 26 July 2026

देश में घट रहे कोरोना संक्रमण के मामले, रिकवरी दर हुई 87 फीसद से ज्यादा

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार,, पिछले 20 दिनों से देश में सक्रिय मामलों में कमी देखी जा रही है। 3 मई को देश में 17.13 फीसद सक्रिय मामले थे, जो कि अब यह घटकर 11.12 फीसद हो गएं हैं। रिकवरी रेट भी 87.76 फीसद हो चुकी है। देश में 2 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोग रिकवर हो चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इन राज्यों में हुई सबसे ज्यादा मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल मे कहा, कि 1,00,000 से अधिक सक्रिय मामले घटकर अब केवल 8 राज्यों में रह गए हैं। 50,000 से 1,00,000 के बीच सक्रिय मामले वाले राज्य 8 हो गए हैं। 50,000 से कम सक्रिय मामले वाले 20 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं। केवल 7 राज्य हैं जो 10,000 से अधिक मामलों की रिपोर्ट कर रहे हैं और 5,000 से 10,000 मामलों वाले 6 राज्य हैं। उन्होंने कहा कि 6 राज्यों में सबसे ज्यादा मौतें हो रही हैं। ये राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, यूपी, पंजाब और दिल्ली हैं।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *