Saturday , 25 July 2026

शर्मनाक! चाचा ने अपने ही सगे भतीजे पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान भतीजे की मौत

पलवल के गांव घुघेरा से रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां एक चाचा ने अपने ही सगे भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया था। बता दें कि ये मामला बीती 26 जुलाइ का है। जहां एक चाचा ने 25 साल के अपने भतीजे पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। जिसके बाद इलाज के लिए घायल को अस्पताल ले जाया गया था। लेकन अब घटना के करीब 5 से 6 दिन के बाद घायल युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 

तो वहीं पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों वीरेंद्र, सुरेश व चेतन पर हत्या का केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

फिल्हाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। लेकिन पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दे रही है। अब देखने वाली बात तो ये होगी कि मामले में पुलिस की आगे क्या कार्रवाइ रहती है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *