हरियाणा डेस्क: पंचकूला में कोरोना संक्रमण के आज यानि कि गुरूवार को 244 नए मामले सामने आए हैं। पंचकूला की कोविड लैब में 244 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। पिछले ट्रेस किए गए मामलों और इनमें शामिल 256 मरीज़ पंचकूला जिले के नागरिक हैं। जिनमें 139 पुरुष और 117 महिलाएं शामिल हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पंचकूला जिले में 1456 कोरोनाग्रस्त सक्रिय मरीज़
मौजूदा समय में पंचकूला जिले में 1456 कोरोनाग्रस्त सक्रिय मरीज़ है। जिनका इलाज पंचकूला स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। इनमें 1430 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 26 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं।

पंचकूला में गुरूवार को सेक्टर-11 में 88 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति, पिंजौर में 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और सेक्टर 20 में 15 वर्षीय बच्ची है और स्वास्थ्य विभाग उनपर नज़र रखे हुए हैं। वहीं विदेश से लौटे 23 लोगों को ट्रेस करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगी हुई हैं।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
