चंडीगढ़, 26 मई। मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर कोंग्रस पार्टी आज का दिन विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है जिसके चलते हरियाँणा में कईं जिलों में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया तो कहीं कांग्रेसियों ने अपने बाल मुंडवा कर सरकार के प्रति अपनी नारजगी जताई। वहीं चंडीगढ़ सेक्टर -9 में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर के नेतृत्व में अपने बाल मुंडवाए और प्रधानमंत्री मोदी के पुतले की शव यात्रा निकलते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
वहीँ इस दौरान कांग्रेस आईटी सेल के राघव विज ने अपना मुंडन करवाते वक्त इस बात का एलान किया कि जब तक अशोक तंवर हरियाणा के मुख्यमंत्री नहीं बनते वो अपने बाल नहीं बढाएंगें।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मोदी सरकार ने जनता से किया अपना एक भी वायदा पूरा नहीं किया जोकि जनता के साथ विश्वासघात है। और इसी वायदा फरामोशी के चलते कांग्रेस आज विश्वासघात दिवस मना रही है। मोदी सरकार पर नराजगी जताते हुए मुंडन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि मोदी सरकार से हर वर्ग दुखी हो चूका है और जब इंसान बहुत परेशान हो जाता है तो वो अपने बाल नोचने लगता है उन्होंने कहा कि हम मौजूदा सरकार से बहुत दुखी हैं इसी लिए आज हमने अपना मुंडन करवाया है।
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
