इनेलो की प्रदेश कार्यकारणी बैठक का आयोजन सिरसा में किया गया। बैठक में इनेलो नेता अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, सांसद दुष्यंत चौटाला सहित इनेलो के विधायक,पदाधिकारियों सहित बसपा के प्रदेश स्तरीय नेता मौजूद रहे। इस प्रदेश स्तरीय कार्यकारणी की बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किये गए।
बैठक के बाद इनेलो प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि बैठक में तीन प्रस्ताव पारित किये गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ की फसलों पर तय न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार द्वारा जो वाहावाही लूटी जा रही है इनेलो इसकी घोर निंदा करती है। अशोक अरोड़ा ने भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है। भाजपा ने सता में आने से पहले स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का आश्वासन किया था 2022 में किसानों की आय बढाने का दावा कर रहे थे लेकिन फसलों के दामों में मामूली बढौतरी कर किसान विरोधी चेहरा लोगों के सामने पेश किया है।
उन्होनें कहा कि प्रदेश सरकार ने 2017-18 में कृषि विशेषज्ञों , सीएम व मंत्रियों ने केंद्र सरकार को सिफारिश की थी कि एक किंवटल धान की बिजाई में किसान का 2860 रूपये खर्च आता है उसके बाद खाद व कीटनाशक दवाईयों के दामों में बढौतरी की है। उन्होंने कहा कि सरकार सही मायने में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए किसानों को 50 फीसदी लाभ दे।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि सरकार एक विधानसभा सत्र बुलाकर किसानों के हितों को ध्यान में रखकर चर्चा करें । उन्होनें कहा कि चर्चा करने के बाद सर्वसम्मति से धान की एमएसपी के दाम में बढौतरी करने के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएं। अरोडा ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे भारत में सबसे ज्यादा हरियाणा प्रदेश में महिलाओं पर अपराध होते है जिसे प्रदेश सरकार रोकने में बिलकुल फेल रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Pratham Tehelka Pratham Tehelka News
