Saturday , 25 July 2026

विवाह में मिला लंगूर, दूल्हे को पड़ा महंगा

विवाह में भेट स्वरूप मिला अनोखा उपहार एक ओर स्थानीय लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ था,तो वहीँ अब विवाह में उपहार के रूप में मिला लंगूर दूल्हे के लिए परेशानी का कारण बनता नजर आ रहा है। गौरतलब है की संजय पूनिया को अपने विवाह में ससुराल की तरफ से उपहारस्वरूप एक लंगूर मिला था। जब इस उपहार का पता वन्य प्राणी विभाग को चला तो वो न ही केवल लंगूर को ही अपने साथ ले गए बल्कि संजय पूनिया पर केस भी दर्ज कर दिया।
वन्य प्राणी विभाग के इंस्पेक्टर याजविंद्र सिंह ने बताया कि सरकार के नियमानुसार कोई भी व्यक्ति लंगूर को अपने यहां न तो रख सकता है और न ही पाल सकता है,जिसके तहत ये कार्यवाही की गई है और घर में लंगूर रखने वालों को फतेहाबाद कार्यालय में बुलाया गया है।
वहीं दूसरी तरफ परिवार वालों का कहना है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी,की लंगूर को रखा नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि लंगूर को पिंजरे में नहीं बल्कि घर के सदस्य की तरह ही रखा जा रहा था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *