Sunday , 26 July 2026

वन स्टॉप सेंटर सें भागी रेप पीड़िता, टोहाना से की गई बरामद

फतेहाबाद के वन स्टॉप सेंटर से 17 साल की एक नाबालिग रेप पीड़िता के गायब होने का मामला सामने आया,,,हालाकि बताया जा रहा है कि पुलिस ने टोहाना से लड़की को बरामद कर लिया है और पूछताछ के लिए फतेहाबाद लाया जा रहा है,,,इस घटना के बाद महिला एवं बाल विकास विभाग के हाथ पांव फूल गए,,,जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी,,, पूरे मामले की जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी एवं वन स्टॉप सेंटर की इंचार्ज राजबाला ने बताया कि 17 साल की एक रेप पीड़ित लड़की को 26 जुलाई को टोहाना पुलिस वन स्टॉप सेंटर पर छोड़ कर गई थी,,, लेकिन रात के समय नाबालिग लड़की सेंटर से गायब हो गई,,, सुबह छानबीन में पता चला कि कूलर के पास लगे हुए गत्ते को हटाकर नाबालिग लड़की वहां से फरार हो गई थी,,, अधिकारी राजबाला ने बताया कि फिलहाल लड़की को पुलिस ने टोहाना से बरामद किया है,,,और अब पूछताछ में साफ हो पाएगा कि आखिर लड़की यहां से कैसे गायब हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *