Thursday , 29 October 2026

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने खोला राज ! क्यों तैयार कराया दो करोड़ का बुलेटप्रुफ रथ !

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने आखिरकार बता दिया कि उन्हें दो करोड़ का बुलेट प्रुफ रथ तैयार कराने की जरूरत क्यों पड़ी। राजकुमार सैनी ने कहा कि उन पर एक बार नहीं बल्कि 16 बार हमले कराए गए जिसकी वजह से उन्हें इस प्रकार के रथ को तैयार कराना पड़ा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हरियाणा: -झज्जर, अपने बयान की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाले पूर्व सांसद और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने आखिरकार बता दिया कि उन्हें दो करोड़ का बुलेट प्रुफ रथ तैयार कराने की जरूरत क्यों पड़ी। राजकुमार सैनी ने कहा कि उन पर एक बार नहीं बल्कि 16 बार हमले कराए गए जिसकी वजह से उन्हें इस प्रकार के रथ को तैयार कराना पड़ा। मिशन 2024 के तहथ अपनी रथयात्रा लेकर राजकुमार सैनी झज्जर पहुंचे थे।

उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। और कहा कि आज भी उन्हें अपनी जान का खत्तरा है। यहीं वजह है कि वह इसी बुलेट प्रुफ रथ में बैठकर ही लोगों को सम्बोधित करते है। उन्होंने कहा कि वह आंतकवादी नहीं है,वह तो केवल भेदभाव की राजनीति से लोगों को छुटकारा दिलाना चाहते है। मीडिया के सामने एक अखबार में छपी खबर की प्रतियां लहराते हुए राजकुमार सैनी ने कहा कि यदि बाप भी अपनी औलाद के साथ भेदभाव करे तो लोग उसका भी गला पकड़ लेते है।

पूर्व सांसद ने कहा कि सच का सामना करने वालों की लोग अक्सर जुबान बंद करने का प्रयास करते है। उन्होने कहा कि वह स्टाम्प पेपर पर लिखकर देने को तैयार है कि साल 2029 में लोग कायदे को एक तरफ रखेंगे और केवल संविधान पढ़कर ही फैसला लेंगे।

About webadmin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *